{"_id":"663662c3b010515f68050c26","slug":"police-will-tighten-the-noose-on-drug-trafficking-in-chamba-and-border-states-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124074-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा, सीमावर्ती राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा, सीमावर्ती राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसेगी पुलिस
Sat, 04 May 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा और सीमावर्ती राज्यों की पुलिस जिला में संभावित मादक पदार्थो की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं। लोक सभा चुनावों के मद्देनजर इन इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों को भी मजबूत बनाया जाए, जिससे चुनावों के दौरान किसी प्रकार से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के साथ किसी प्रकार की घुसपैठ न हो सके। यह बात उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की सीमा सीमावर्ती राज्य पंजाब के जिला पठानकोट में कटोरी बंगला, जबकि केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में मस्का कठुआ (जिला कठुआ), पधरी (जिला डोडा) और तयारी जिला (किश्तवाड़) नामक स्थानों से लगती हैं। यहां लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इन स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता रखें।
उन्होंने कहा कि एक जून से 48 घंटे पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से सजग रहें, जिससे जिला चंबा में लोकसभा चुनावों के दौरान शांति प्रक्रिया बाधित न हो। बैठक में जिले की सीमा के साथ लगते अन्य राज्यों में स्थित प्रिंटिंग प्रेसों तथा मैरिज पैलेस इत्यादि के अलावा चुनावों से संबंधित कई अन्य विषयों बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, उपायुक्त (राज्य कर एवं आबकारी) कुंवर शाह देव कटोच, कठुआ (जेके यूटी) के उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, पठानकोट (पंजाब) के उप पुलिस अधीक्षक नछत्तर सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
--