{"_id":"60f56abe8ebc3e61862728dd","slug":"police-recovered-wine-from-three-different-places-chamba-news-sml37738658","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन जगह से पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन जगह से पकड़ी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। खैरी, डलहौजी और बनीखेत पुलिस ने तीन जगह दबिश देकर अवैध शराब बरामद की है। डलहौजी थाना की टीम ने डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर बारह पत्थर के पास नाका लगाकर गाड़ी नंबर एचपी 47 ऐ 5121 से दस पेटी शराब पकड़ी।
गाड़ी चालक प्रवीण कुमार निवासी मकान नंबर 26 लोहाली के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा बनीखेत चौकी के पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर मेल बाजार में दबिश देकर दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान राणा ढाबे में पुलिस को सात बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने ढाबा मालिक तिलक राज निवासी मेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा खैरी थाना की टीम ने कुरजाणी गांव छाबडू के पास चेकिंग के दौरान हमीद खान निवासी छाबडू को शराब की छह बोतलों के साथ पकड़ा। हमीद खान बैग में छुपाकर शराब की बोतलों को ठिकाने पहुंचाने जा रहा था।
उसी दौरान नाके पर खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि अवैध शराब को लेकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।