फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police caught 37 boxes of illegal liquor from goods vehicle

Chamba News: पुलिस ने मालवाहक वाहन से पकड़ी 37 पेटी अवैध शराब

Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Police caught 37 boxes of illegal liquor from goods vehicle
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने मालवाहक वाहन से 37 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को यह कामयाबी शुक्रवार रात को मिली।
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर इंडनाला के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान एक पिकअप वहां पहुंची। यह तिरपाल से ढकी थी। जब उसे जांच के लिए रोका गया तो पिकअप के डाले में छिपाकर रखी शराब पुलिस ने बरामद की। शराब को लेकर पुलिस ने चालक को लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन उसके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसके चलते पुलिस ने अवैध शराब को जब्त किया और वाहन में सवार तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिरकार आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जा रही थी। साथ ही इस शराब की सप्लाई को भेजने वाले को भी पुलिस बेनकाब कर सकती है। चुनाव के दौरान शराब का प्रचलन बंद करने के लिए पुलिस ने जिले भर में शिकंजा कस दिया है। रात के अंधेेरे में अवैध शराब की होने वाली तस्करी को लेकर पुलिस की टीमें उचित कार्रवाई अमल में ला रही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed