फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   poet conference in bharmour

भरमौर चौरासी परिसर में कवि सम्मेलन

Sat, 23 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sat, 23 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा चौरासी परिसर भरमौर के शिवालिक पब्लिक स्कूल के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय दो दिवसीय महा कवि कालीदास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


कवि सम्मेलन के दौरान प्रेम लाल गौतम द्वारा कालीदास की रचना में राष्ट्रीयता की भावना विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। समारोह में आए विद्वानों द्वारा चर्चा-परिचर्चा की गई। कवि सम्मेलन में डॉ. प्रेम लाल गौतम, आचार्य इंद्रजीत गुलेरिया, आचार्य अशोक शर्मा, कमल कुमार शर्मा, दिनेश अत्री, अर्जुन नरयाल और डॉ. विवेक शर्मा द्वारा अपनी कविताओं का पाठ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने संबोधन में कहा कि संस्कृत संसार की सर्वप्रथम और वैज्ञानिक रूप से शुद्ध भाषा है। हिमाचल सरकार और हिमाचल संस्कृत अकादमी संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed