फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Poachers shoot black bear in Kandolu forest; FIR registered against unknown persons.

Chamba News: कंदोलू जंगल में शिकारियों ने काले भालू को मारी गोली, अज्ञात लोगों पर एफआईआर

Sun, 21 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Poachers shoot black bear in Kandolu forest; FIR registered against unknown persons.
जंगल में गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े वन कर्मी, झाड़ी में मृत मिला भालू
विज्ञापन

शिकारी वन विभाग के कर्मचारियों को आता देखकर जंगल के भीतर हो गए गायब
अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध शिकार करने के मामले में दर्ज करवाई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चकोतर वन बीट के तहत कंदोलू जंगल में शिकारियों ने काले भालू को गोली का निशाना बना दिया। इससे पहले कि शिकारी भालू का शव अपने साथ ले जाते, गोली चलने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे वन रक्षक अनिकेत कुमार साथियों के साथ वहां पहुंच गए।
उन्होंने जंगल में जहां से गोली चलने की आवाज आई थी, इसके आसपास का क्षेत्र खंगाला तो गवाड़ नाले से 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक काला भालू मरा हुआ मिला। इसके शरीर पर गोली लगने का घाव था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध शिकार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस और वन विभाग अवैध शिकारियों का पता लगाने में जुट गए हैं। शिकारी वन विभाग के कर्मचारियों को आता देखकर जंगल में गायब हो गए।
विज्ञापन


यह घटना बीते शनिवार को शाम के समय हुई। वन रक्षक अनिकेत अपने सहयोगी विवेक ठाकुर के साथ चकोतर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें जंगल में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दोनों वन कर्मी नीता और एमपीडब्ल्यू अमर सिंह को साथ लेकर जंगल की तरफ भागे। वहां उन्हें गुलेल-कंधवारा मार्ग के साथ बहने वाले गवाड़ नाले के पास काला भालू मृत मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि वन कर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएफओ सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि वन्य जीव का अवैध शिकार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के साथ वन विभाग भी इसकी गहनता से जांच कर रहा है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed