{"_id":"6af5f0a5253cc3670200c2cd","slug":"players-from-chamba-to-showcase-their-skills-at-the-state-level-football-tournament-chamba-news-c-88-1-ssml1007-202726-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे चंबा के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे चंबा के खिलाड़ी
Thu, 12 Nov 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
14 से 17 नवंबर तक मंडी के पड्डल मैदान में भिड़ेंगी 13 टीमें, शुभम संभालेंगे चंबा की कमान
58वीं सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में लाहौल-स्पीति को छोड़ सभी जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मंडी के पड्डल मैदान में 14 से 17 नवंबर तक होने वाली 58वीं हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला फुटबॉल संघ मंडी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों की टीमों के अलावा साई कांगड़ा की टीम भी हिस्सा लेगी। कुल 13 टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। जिला फुटबॉल संघ चंबा के सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि ग्रुप-ए में डीएफए चंबा, डीएफए मंडी-द्वितीय, डीएफए सिरमौर और डीएफए सोलन को रखा गया है। ग्रुप-बी में डीएफए हमीरपुर, डीएफए बिलासपुर और साई कांगड़ा की टीमें शामिल हैं। ग्रुप-सी में डीएफए ऊना, डीएफए शिमला और डीएफए कुल्लू, जबकि ग्रुप-डी में डीएफए मंडी-प्रथम, डीएफए किन्नौर और डीएफए कांगड़ा की टीमें मुकाबले में उतरेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चंबा की 16 सदस्यीय टीम चुनी गई है। टीम की कमान शुभम को सौंपी गई है, जबकि साहिल शेखर उपकप्तान होंगे। टीम में सक्षम ठाकुर, साहिल शेखर, अभिनंदन सिंह राणा, अभिनव गुरंग, कार्तिक, आदित्य, विक्रम सिंह, दीपक कुमार, तनिश ठाकुर, शुभम, कुशल, कर्षित ठाकुर, लकी, निलेश शर्मा, यतिन महाजन और कमाल विशाल शामिल हैं।
वहीं, मनु, अरहार, कार्तिक कुमार, तपिश ठाकुर, कृष ठाकुर और सौरव को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। टीम के साथ फुटबॉल कोच प्रेम भूषण हितैषी और मैनेजर नरेश खन्ना भी मंडी जाएंगे।
--