फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Players from Bhandal, Mangli, and Kihar shine.

Chamba News: भांदल, मंगली और किहार के खिलाड़ी छाए

Wed, 22 Jul 2026 03:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Players from Bhandal, Mangli, and Kihar shine.
जिला स्तरीय मिंजर कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। जिला कराटे एसोसिएशन चंबा की ओर से रविवार को आयोजित जिला स्तरीय मिंजर कराटे प्रतियोगिता में भांदल, मंगली और किहार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। भांदल की आराध्या ठाकुर ने कुमिते और टीम काता स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। मंगली की राबिया खातून ने कुमिते, काता और टीम काता में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। छबली ने कुमिते में स्वर्ण, टीम काता में रजत और काता में कांस्य पदक जीता। खेमराज ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, मरियम ने कुमिते में स्वर्ण, टीम काता में रजत और काता में कांस्य पदक जीता।


किहार की ऐंजल पठानिया ने कुमिते और टीम काता में स्वर्ण जबकि काता में रजत पदक जीता। वैष्णवी ने काता और टीम काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। यशस्विनी ने काता और टीम काता में स्वर्ण, जबकि कुमिते में कांस्य पदक जीता। आरविका ने टीम काता में स्वर्ण तथा कुमिते और काता में कांस्य पदक अपने नाम किए। हार्दिक ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक जीता। संयुक्ता ने टीम काता में स्वर्ण, काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। निधि ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की। विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed