फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Piles of filth on the road, people worried

Chamba News: रास्ते में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

Fri, 08 Nov 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Piles of filth on the road, people worried
चंबा। अपर धड़ोग से एसपी कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ। इससे चारों ओर बदबू फैल रही है तो दूसरी ओर रास्ते में मक्खियां मच्छर भिनभिना रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। अंजली देवी, सुमन कुमारी, तेज सिंह, प्रभाकर कुमार, सुनील कुमार और अमन ठाकुर ने बताया कि अपर धड़ोग से एसपी कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण उस रास्ते से चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कुछ लोग रात के अंधेरे में इस मार्ग पर कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे में ऐसे लोगो पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे लोगों को आवाजाही करते समय कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed