फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Piles of debris on the roadside from Chuwadi to Jot

Chamba News: चुवाड़ी से जोत तक सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर

Fri, 30 Aug 2024 09:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Piles of debris on the roadside from Chuwadi to Jot
चुवाड़ी- जोत मार्ग पर सड़क किनारें लगे मलबे के ढेर: संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। बरसात के दौरान चुवाड़ी से जोत तक जगह-जगह सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। बीते एक माह से लोक निर्माण विभाग इस मलबे को नहीं हटा पाया है। लोगों ने कई बार विभाग से इस मामले को उठाया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे मलबे के ढेर लगने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इन दिनों रोजाना मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। श्रद्धालुओं को यहां जाम में फंसना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग जिले से बाहर निकलने के लिए दूसरा मार्ग है। यहां मलबे के ढेर समय हटा देने चाहिए, क्योंकि अन्य मार्गों की अपेक्षा यह मार्ग सर्पीला है। कहा कि वर्तमान में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा चल रही है और लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग पर गंभीरता से कार्य करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। कहा कि रोजाना दर्जनों सरकारी और निजी बसें चलती हैं। इसके अलावा पर्यटक, आपातकालीन वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके साथ ही यह मार्ग अधिक ऊंचाई वाला मार्ग है। इस वजह से छोटी सी लापरवाही बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकती है। लोगों में संजीव बेदी, नवीन शर्मा, तिलक पुरी, अजय ठाकुर, दर्पण शर्मा, राजीव गुप्ता, सुनील ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी से सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर को हटाने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद गिरा मलबा हटा दिया है। चुवाड़ी-जोत तक मलबा भी जल्द हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed