फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup fell in Khundi Maral, ward member died

खुंडी मराल के पास खाई में गिरी पिकअप, वार्ड सदस्य की मौत

Sun, 19 Dec 2021 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell in Khundi Maral, ward member died
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-लंगेरा मार्ग पर खुंडी मराल के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार को सुबह हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए खाई में उतरते वक्त एक व्यक्ति पांव फिसलने से घायल हो गया। उसका सिविल अस्पताल किहार में उपचार चल रहा है। गाड़ी चालक को किहार में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने भादंसं की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गाड़ी सुबह लंगेरा की तरफ आ रही थी। गाड़ी को आयुब पुत्र नजीर मुहम्मद गांव जलाड़ी डाकघर संगणी तहसील सलूणी चला रहा था। उसके साथ त्रिलोक कुमार पुत्र चतर सिंह गांव लगेरा डाकघर संघणी तहसील सलूणी बैठा था। वह भांदल पंचायत के वार्ड लंगेरा का वार्ड सदस्य भी है। जैसे ही गाड़ी खुंडीमराल से करीब दो किलोमीटर पीछे पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन महिंद्र पुत्र हरी राम गांव लंगेरा डाकघर संघणी जिला चंबा राहत और बचाव कार्य के लिए उतरा। पांव फिसलने से वह घायल हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ तीनों घायलों को सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने त्रिलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया। महिंद्र का उपचार सिविल अस्पताल किहार में ही चल रहा है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed