फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup carrying Kashmal roots seized at night

Chamba News: रात में कशमल की जड़ें ले जाती पिकअप जब्त

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pickup carrying Kashmal roots seized at night
हिमगिरी शेहणी नाला के पास अवैध रूप से पकड़ीं कशमल की जड़ों से भरी गाड़ी के साथ वन विभाग की टीम।
चंबा। रात के अंधेरे में जंगलो से अवैध रूप से कशमल जड़े उखाड़कर सप्लाई करने वाले तस्करों पर वन विभाग ने करारा प्रहार किया है। मंगलवार देर रात को विभाग की टीम ने हिमगिरी के शेहणी नाला में एक पिकअप वाहन को अवैध रूप से कशमल की जड़ें लेकर जाते हुए पकड़ा। इन जड़ों को लेकर जाने के लिए वाहन चालक के पास कोई परमिट नहीं था। जबकि, सूर्यास्त के बाद वैसे भी जड़ी -बूटियों को नहीं ले जाया जा सकता। इसको लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध है। कुछ तस्करों ने पहले रात के अंधेरे में जंगलों से कशमल जड़ों को उखाड़ा, उसके बाद माल वाहक वाहन में लादकर इन जडों को बेचने के लिए जिले के बाहर जाने लगे। लेकिन, वन विभाग की टीम की मुस्तैदी इतनी पक्की थी कि इन तस्करों को जिला के बाहर तो दूर की बात है वन मंडल चुराह का दायरा भी पार नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने कशमल से लदे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही जड़ों को भी अपने अधीन ले लिया है। इन जड़ों को अब विभाग नीलाम करके बेचेगा और अर्जित धनराशि को सरकारी खाते में जमा करवाएगी। वहीं, मालवाहक वाहन के मालिक को गैर कानूनी कार्य करने पर नियमानुसार जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि शेहणी नाला में एक पिकअप को अवैध रूप से कशमल जड़ों को लेकर जाते हुए पकड़ा है। वाहन और उसमें लदी कशमल की जड़ों को जब्त कर लिया गया है। विभाग इसमें आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed