{"_id":"667ee3bef06aba50b80fc638","slug":"picked-up-garbage-from-the-city-and-placed-it-in-the-middle-of-the-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-128028-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर से उठाया और सड़क के बीच लगाया कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर से उठाया और सड़क के बीच लगाया कूड़े का ढेर
Fri, 28 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सरोथा के पास सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर और मार्ग पर बिखरा पड़ा कूडा।संवाद
चंबा। सरोथा के पास सड़क के बीच ही कूड़े का ढेर लगा दिया। इससे दुर्गंध फैल गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर का कूड़ा यहां फेंका जा रहा है।
कूड़े से भरीं नगर परिषद की गाड़ियां सड़क किनारे ही कचरे के ढेर लगा रही हैं। इससे सारा कूड़ा चारों तरफ फैल रहा है। इस कारण वाहन चालकों को हादसे का भय सता रहा है। लोगों को भी आवाजाही करने में परेशानी आ रही है।
स्थानीय लोगों में ललित, शशि, सनी, अमित , कपिल और राजेंद्र ने कहा कि नगर परिषद ने सरोथा नाला को कूड़ा संयंत्र बना दिया गया है। यहां चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं। हर दिन नगर परिषद की कूड़े से भरी गाड़ियां यहां पहुंचती हैं और सड़क किनारे ढेर लगाकर चली जाती हैं। शुक्रवार को भी एक गाड़ी सड़क के बीच ही कूड़ा फेंक कर चली गई। कहा कि शहर से निकलने वाला कचरा यहां फेंका जा रहा है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि सरोथा के पास फेंके गए कूड़े को हटाया जाए।
-- नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। लेबर को अवगत करवाकर उक्त स्थान से कूड़ा हटाया जाएगा। कहा कि कई बार स्थानीय लोग भी कूड़ा फेंक जाते हैं।
विज्ञापन
--