फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Photos of dead birds went viral, the department inquired

चम्बा: मृत पक्षियों की फोटो वायरल, विभाग ने की पूछताछ

Sun, 12 Feb 2023 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:17 AM IST
विज्ञापन
Photos of dead birds went viral, the department inquired
फोटो अपलोड करने वाले ने बंद कर फोन
विज्ञापन

गहनता से की जा रही मामले की जांच : गुलेरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सोशल मीडिया पर मृत वन्य जीवों की फोटो डालना व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया जब फोटो को देखकर वन विभाग के अधिकारी ने उसे फोन से पूछताछ की। वन मंडल अधिकारी चुराह ने व्यक्ति को फोन करके पूछा कि जिन वन्य जीवों की फोटो सोशल मीडिया में डाली गई है उनका शिकार कहां पर किया गया है। इन जीवों का शिकार करने को लेकर वन विभाग उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा। इतना सुनते ही व्यक्ति डर गया औैर उसने विभागीय अधिकारी से कहा कि उसके मोबाइल पर किसी ने ये फोटो भेजी हैं। उसका इन जीवों के शिकार से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन विभाग उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। इससे डरकर व्यक्ति ने अपना फोन ही बंद कर दिया। हालांकि विभाग इस मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है क्योंकि सोशल मीडिया में जो मृत जंगली पक्षियों की फोटो डाली गई हैं उनका शिकार किसी ने किसी ने तो किया है। विभाग शिकारी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया में फोटो डालने वालों से पूछताछ कर रहा है। इसके चलते विभाग उन सभी लोगों को फोन करके जानकारी ले रहा है जिन्होंने इन मरे हुए जंगली पक्षियों की फोटो सोशल मीडिया में डाली है। वनमंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि वन्य जीवों की रखवाली के लिए वन विभाग की टीमें दिन-रात जंगलों में गश्त कर रही हैं। जैसे ही उन्हें सोशल मीडिया में मृत जंगली पक्षियों की फोटो डालने की सूचना मिली तो इसको लेकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। फोटो अपलोड वाले व्यक्ति से विभाग गहनता से पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed