फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Person traveling in HRTC bus arrested with 396 grams of hashish

Chamba News: एचआरटीसी बस में सवार व्यक्ति 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Person traveling in HRTC bus arrested with 396 grams of hashish
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैरागढ़-शिमला रूट की बस में सवार चुराह के एक व्यक्ति से पुलिस ने 396 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई चौहड़ा-गोली मार्ग पर दियूला मोड़ के पास नाकेबंदी के दौरान की। आरोपी की पहचान चतर सिंह निवासी गांव साहू, डाकघर आयल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चौहड़ा-गोली मार्ग पर दियूला मोड़ के पास नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बैरागढ़-शिमला रूट की बस वहां पहुंची तो पुलिस ने बस को रोककर सवारियों और उनके सामान की तलाशी शुरू की। पुलिस को तलाशी लेते देख चतर सिंह घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसके सामान की जांच की, तो उसमें से 396 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करी से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क की संभावना को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed