{"_id":"680bca0ff41360269306d4f5","slug":"person-dies-after-falling-in-drain-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149143-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रातभर परिवार करता रहा इंतजार, सुबह नाले में मृत मिला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रातभर परिवार करता रहा इंतजार, सुबह नाले में मृत मिला व्यक्ति
Fri, 25 Apr 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत भनौता में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतक की पहचान गजिंद्र कुमार पुत्र बुद्दिया राम, निवासी गांव भनौता, डाकघर चनेड़, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गजिंद्र कुमार वीरवार शाम को अपने घर लौट रहा था। इस दौरान छोऊ नाला के पास उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया। देर रात तक गजिंद्र के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब काम पर जा रहे ग्रामीणों ने छोऊ नाला के पास शव देखा, तो उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत पुलिस चौकी द्रड्डा को जानकारी दी, और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और किसी प्रकार के शक या संदेह की स्थिति नहीं पाई। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इस हादसे की पुष्टि की और कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।