फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Person burnt inside house due to lightning

Chamba News: बिजली गिरने से घर के अंदर झुलस गया व्यक्ति

Sun, 03 Mar 2024 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Person burnt inside house due to lightning
बिजली गिरने से घर के अंदर झुलस गया व्यक्ति
विज्ञापन

खिड़कियां टूटीं, व्यक्ति के मुंह और हाथ झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र की पद्दर पंचायत के बिहाली गांव में बिजली गिरने से घर के अंदर ही व्यक्ति झुलस गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि व्यक्ति की इस घटना में जान बच गई जबकि घर को भी बिजली गिरने से काफी क्षति पहुंची है। दीवार पर लगाई खिड़कियां टूटकर जमीन पर जा गिर गईं जबकि अंदर बैठा व्यक्ति बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान चमन सिंह पुत्र होशियार सिंह के रूप में हुई है जो शनिवार शाम को जब अपने घर के किचन में मौजूद था तो उसी समय आसमान में बिजली की गर्जना शुरू हो गई। उसे क्या पता था कि बिजली उसके घर पर गिर जाएगी। कुछ ही देर में बिजली उसके किचन की दीवार पर गिर गई। इससे दीवार पर लगी खिड़की टूटकर जमीन पर जा गिरी। वहीं बिजली की चपेट में आने से वह भी झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। रविवार को उसे उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना एसडीएम तीसा को दी। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि बिहाली गांव में बिजली गिरने से व्यक्ति के झुलसने की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने संबंधित पटवारी को गांव में जाकर घायल व्यक्ति के घर को हुए नुकसान का पूरा आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इतना ही नहीं वह स्वयं भी मौसम से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए फील्ड में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed