{"_id":"6004711e8ebc3e30ba2114bc","slug":"person-beat-couple-in-obari-sultanpur-chamba-news-sml358071856","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबड़ी में नशे में धुत्त व्यक्ति ने दंपत्ति से की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबड़ी में नशे में धुत्त व्यक्ति ने दंपत्ति से की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर दंपती से मारपीट की। आरोप है कि उसने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। दंपती व्यक्ति को काफी देर तक समझाने का प्रयास करते रहे। मगर वह मानने को तैयार नहीं था।
पहले और गाली गलौज करता रहा और इसके बाद हाथापाई पर उतारू हो गया। इसको लेकर दंपती ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर चौकी तलब किया।
यहां पर उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 और 151 के तहत मामला दर्ज किया। रात को उसका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद रविवार उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।