{"_id":"65e1d80a44c6bf2ee70c289c","slug":"person-arrested-with-hashish-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119601-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Fri, 01 Mar 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Mar 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
चंबा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भरमौर-पठानकोट हाईवे पर न्यू बस स्टैंड के पास नाका लगाकर व्यक्ति को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर सदर थाना चंबा के हवाले कर दिया है। सदर थाना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर न्यू बस स्टैंड के समीप एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम गुप्त सूचना पर नाका लगाकर हर वाहन की तलाशी ले रही थी। इतने में राज गोपाल निवासी अगाहर डाकघर खुंदेल तहसील धरवाला वहां से गुजरने लगा। शक के आधार पर टीम ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद