Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Permission should be given for holy Manimahesh Yatra from May 15

Chamba News: 15 मई से दी जाए पवित्र मणिमहेश यात्रा की अनुमति

Sun, 27 Apr 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Permission should be given for holy Manimahesh Yatra from May 15
भरमौर (चंबा) चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की बैठक शनिवार को वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस बार पवित्र मणिमहेश के लिए 15 मई से यात्रा की अनुमति देने की मांग की गई। साथ ही जो भी श्रद्धालु यात्रा से पहले मणिमहेश जाएगा, उनका अटल बिहारी पर्वतारोहण उप केंद्र के माध्यम से पंजीकरण हो, साथ में गाइड की व्यवस्था भी की जानी चहिए। व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि भरमाणी माता मंदिर को सीवरेज लाइन से जोड़ना अति जरूरी है। क्योंकि मंदिर के नीचे पेयजल के टैंक हैं। साथ ही चौरासी परिसर पर यात्रा के दौरान अस्थायी दुकानें न लगाने की मांग की गई है। कार्तिक मंदिर के लिए कुगति में पार्किंग होना अति जरूरी है। भरमाणी माता सड़क, चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग, हड़सर से मणिमहेश पैदल मार्ग, भरमौर बाजार में सीसीटीवी कैमरे, स्टीट लाइट, भरमौर मे एकमात्र कूड़ा डंपिंग की स्थिति को समय रहते दुरुस्त करने की मांग की गई है। मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर व संबंधित विभागों से जल्द मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर हरिशरण शर्मा, नरेश वर्मा, आजाद जरियाल, कालू राम शर्मा, आर महाजन, उप प्रधान पाली राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed