फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People returned home disappointed

Chamba News: मायूस घरों को लौटे लोग

Tue, 26 Aug 2025 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
People returned home disappointed
चंबा। जिला चंबा में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह से दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इंटरनेट सेवाएं ठप होने से लोगों के सभी ऑनलाइन कार्य अटक गए। प्रशासन और विभागों के दावों की पोल खुल गई, क्योंकि शाम तक सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं। इस कारण दफ्तराें में काम के लिए लोग मायूस होकर घरों को लौटने पर मजबूर हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से ही मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। कई लोग सरकारी कामकाज और निजी कार्य निपटाने के लिए बार-बार नेटवर्क तलाशते रहे। ऑनलाइन बिल जमा करवाने, छात्रों की पढ़ाई से जुड़े काम, बैंकों और व्यापारिक लेन-देन सहित जरूरी कार्य नहीं हो पाए।
विज्ञापन


डीसी का नंबर भी नहीं लगा
लोगों ने प्रशासन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यहां तक कि उपायुक्त (डीसी) चंबा का मोबाइल नंबर भी नहीं लग पाया। इससे लोगों में और ज्यादा निराशा फैल गई।
विज्ञापन


सिर्फ कॉल सुविधा तक सीमित रहा आईसीआर सिस्टम
प्रशासन ने आईसीआर सुविधा शुरू जरूर की, लेकिन इसमें केवल कॉल करने की ही सुविधा उपलब्ध रही। इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताई नाराजगी
आम जनता ने कहा कि आपदा की घड़ी में जब प्रशासन से संपर्क और ऑनलाइन सुविधा सबसे ज्यादा जरूरी होती है, तभी नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं ठप हो जाना गंभीर लापरवाही है। लोगों ने मांग की है कि दूरसंचार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले, ताकि बारिश या आपदा जैसी परिस्थितियों में सेवाएं ठप न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed