फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People reached Khajjiar and Jammuhar to get relief from the heat due to electricity being cut.

Chamba News: बंद रही बिजली को गर्मी से राहत पाने खज्जियार और जम्मुहार पहुंच गए लोग

Wed, 17 Jul 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
People reached Khajjiar and Jammuhar to get relief from the heat due to electricity being cut.
चंबा के ख​ज्जियार में गर्मी से राहत पाने के घूमते लोग।संवाद
चंबा। बिजली के घोषित कट के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार सहित जम्मुहार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिसर के साथ लोग खज्जियार और जम्मुहार पहुंचे। यहां का मौसम सुहावना रहा। देर शाम तक लोग हरी-भरी वादियों में घूमते रहे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों और बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते बुधवार को बोर्ड ने घोषित कट लगाया था। इस दौरान शहर के साथ करीब बीस किलोमीटर के दायरे में बिजली आपूर्ति ठप रही। दो दिन पहले घोषित कट के बारे में बोर्ड ने सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

पहले से बिजली कट की जानकारी होने पर लोगों ने खज्जियार और जम्मुहार का रुख कर लिया। अमित कुमार, विक्रांत ठाकुर, सुनील कुमार, प्रतीक सिंह और करण ने कहा कि इन दिनों जिला मुख्यालय में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बुधवार को भी करीब 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। साथ ही उमस भी रही। ऐसे में लोगों ने बिना बिजली के घर में समय बिताने के बजाय खज्जियार और जम्मुहार का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुकानदारों के भी छूटे पसीने
वर्किंग डे में घोषित कट होने से दुकानदारों ने बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जताई है। दुकानदारों का तर्क है कि बोर्ड की ओर से तीन माह पहले रविवार को घोषित कट लगाया था। इस बार सप्ताह के बीच में ही बिजली कट लगाया है। इससे प्रचंड गर्मी के बीच उनके पसीने छूट गए हैं। दुकानदारों में शम्मी कुमार, विवेक कुमार, बब्बू जरयाल, मयंक कुमार, सार्थक ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि भविष्य में बिजली कट लगाने के लिए बोर्ड रविवार का दिन तय करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed