{"_id":"653bee87554b9d28fb08ad6d","slug":"people-of-pangi-coming-to-chamba-via-sach-pass-for-the-first-time-in-october-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10741-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अक्तूबर में पहली बार वाया साच पास चंबा आ रहे पांगी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अक्तूबर में पहली बार वाया साच पास चंबा आ रहे पांगी के लोग
Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अक्तूबर में पहली बार पांगी घाटी के लोग छोटे वाहनों के जरिये वाया साच पास होकर चंबा के लिए आवाजाही कर रहे हैं। इससे वाया जम्मू-कश्मीर होकर उन्हें 500 किलोमीटर का सफर करने से राहत मिली है।
हर साल 15 अक्तूबर के बाद पांगी वासियों को वाया जम्मू-कश्मीर आवाजाही करनी पड़ती थी। इसके लिए टैक्सी में भी अधिक किराया देना पड़ता था।
इस बार लोक निर्माण विभाग ने साच पास को छोटे वाहनों के लिए अक्तूबर में भी खुला रखा है। हल्की बर्फबारी होने के बाद भी मार्ग को मशीनरी लगाकर तुरंत खोल दिया जा रहा है। लोगों को आश्वासन दिया है कि जब तक विभाग साच पास को खुला रखने में समक्ष होगा, तब तक इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद नहीं होने दी जाएगी। पांगी वासियों में चैन लाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र, भाग चंद, मनोज, हंसराज, केवल और देसराज ने बताया कि अक्तूबर के अंत में वाया साच पास होकर चंबा के लिए आवाजाही करना किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन इस बार लोक निर्माण विभाग ने साच पास मार्ग को यातायात के लिए खुला रखा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। कहा कि मौसम साफ रहने से साच पास के रास्ते आवाजाही की जा सकती है। यदि भारी बर्फबारी हो जाए तो उसे खोलना मुश्किल हो सकता है। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि साच पास मार्ग को तब तक खुला रखा जाएगा, जब तक मौसम साथ देगा। भारी बर्फबारी होने के बाद इस मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ेगा।
--