{"_id":"5e1c91e68ebc3e87d53c51bc","slug":"people-not-realsed-her-impound-vehicle-chamba-news-sml320888268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस द्वारा जब्त दोपहिया वाहन छुड़वाना नहीं चाहते बाइक मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस द्वारा जब्त दोपहिया वाहन छुड़वाना नहीं चाहते बाइक मालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिगों के परिजन अब दोपहिया वाहन रिलीज करवाने नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिस चौकी परिसर में 60 के करीब दोपहिया वाहन खड़े हैं।
बहरहाल, पुलिस विभाग ने बाइक छुड़ाने को लेकर बाइक मालिकों को नोटिस भी जारी किए हैं। मगर नोटिस मिलने के बाद भी अगर दोपहिया वाहन मालिक दोपहिया वाहनों को रिलीज नहीं करवाते है तो ये मामले न्यायालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। पुलिस विभाग ने जारी किए नोटिसों के बाद अब बाइक मालिकों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब हो कि पुलिस विभाग नाबालिगों को वाहनों की चाबी न देने, बिना नंबर प्लेट और बिना कागजात वाहन न चलाने को लेकर जागरूकता शिविर और रैलियां आयोजित करवाती है। बावजूद इसके शहर और आसपास के परिक्षेत्रों में नाबालिग सरपट दोपहिया वाहन दौड़ाते रहते हैं। इसी तरह के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को जब्त किया है। हैरानी इसकी है कि कई बाइकों में नंबर प्लेटें तक नहीं हैं।
विज्ञापन
एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग पुलिस ने 60 के करीब दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। मगर दोपहिया वाहनों को रीलिज करवाने के लिए मालिक नहीं पहुंच रहे हैं। अब उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।