{"_id":"64dd139b99f90fada8000687","slug":"people-lurking-in-homes-sales-of-liquor-decreased-chamba-news-c-88-1-ssml1007-5324-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घरों में दुबके लोग, शराब की बिक्री घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घरों में दुबके लोग, शराब की बिक्री घटी
Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बारिश के कारण शराब बिक्री की दर में भी गिरावट आई है। बारिश के चलते जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मार्ग बाधित होने के कारण पर्यटन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। इसी के चलते शराब की बिक्री घट गई है। बुधवार को जिले के आबकारी लाइसेंस धारकों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें जहां शराब की कम बिक्री को लेकर विचार-विमर्श किया गया तो वहीं, दूसरी ओर सरकारी फीस को लेकर भी चर्चा हुई।
भारी बारिश के चलते लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने से सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते लोग घरों में ही रह रहे हैं। भारी बारिश से प्राकृतिक आपदा आने से पर्यटन पर भी असर पड़ा है। सड़कें बंद होने से सैलानी नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह भी एक कारण है जिससे शराब की बिक्री काफी कम हो रही है। इससे लाइसेंस धारकों को फीस भरने के लिए काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है| कि आबकारी पॉलिसी 2023–24 की शर्तों को खारिज कर लाइसेंस धारकों को थोड़ी राहत दी जाए। सरकार से यह भी मांग है कि आबकारी नीति 2023–24 की कंडीशन नंबर 4.3 को समाप्त कर निर्धारित कोटे की 80 प्रतिशत से कम लिफ्टिंग पर जुर्माना नहीं लगाया जाए। प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए आबकारी नीति 2023-24 को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर लाइसेंस धारकों को अतिरिक्त समय दिया जाए।