{"_id":"66634539f99268d8470999e8","slug":"people-learned-about-various-welfare-schemes-of-the-bank-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126581-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लोगों ने जानीं बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लोगों ने जानीं बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
Fri, 07 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत सिढकुंड में जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (डीईए) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को बैंकों के साथ लेन-देन के महत्व के साथ इस संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगोंं को बैंकों में खोले जाने वाले विभिन्न प्रकार के खातों की जानकारी, बचत योजनाएं तथा उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को यह भी बताया गया कि बैंक में बचत सुरक्षित होने के साथ पैसे में वृद्धि भी होती है। वे जब चाहे अपने पैसे को बैंक से निकालना और पुन: जमा कर सकते हैं। संवाद
--
कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव को लेकर चर्चा
चंबा। आल इंडिया सेंट्रल पैरामिलिट्री एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन चंबा की बैठक पुलिस लाइन बारगाह में हुई। बैठक की अध्यक्षता पदाधिकारी प्रताप की ओर से की गई। बैठक में एसोसिएशन की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में भरमौर, भलेई और तीसा से आए जवानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन की ओर से भरमौर स्थित चौरासी परिसर में शिव नुवाला देने पर चर्चा की गई। संवाद