फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People frightened by the thundering of stones in the drain, spent the night awake

Chamba News: नाले में पत्थरों की गड़गड़ाहट से सहमे लोग, जाग कर काटी रात

Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
People frightened by the thundering of stones in the drain, spent the night awake
चंबा में राजनगर के रूपणी में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ और मलबे के बीच अटी गाड़ियां
रूपणी नाले के रौद्र रूप को देखकर 100 परिवारों में खौफ
विज्ञापन

नाले में बाढ़ के बाद अपने घरों में दुबके रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत राजनगर के रूपणी नाले के इर्द-गिर्द बसे 100 परिवार बुधवार मध्यरात्रि 1:00 बजे नाले का रौद्र रूप देखकर सहम गए। बादल फटने के बाद नाले में पत्थरों की गड़गड़ाहट और पानी के एकाएक बढ़े शोर से ग्रामीण भयभीत हो उठे। ग्रामीणों के मन में केरल, मनाली, कुल्लू और मंडी में बरसात की तबाही का मंजर साफ दिखने लगा। आखिरकार, ग्रामीण अपने परिवारों को लेकर अपने घरों में ही दुबक कर बैठ गए। बुधवार की रात ग्रामीणों ने अपनी आंखों के सामने गुजरती हुई मौत को देखते हुए ही गुजारी। अल सुबह बारिश कम होने पर ग्रामीणों की सांसों में सांस आई। ग्रामीणों समय न गंवाते हुए सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को देखने के लिए दौड़े लेकिन, तब तक वाहन पूरी तरह मलबे की चपेट में आ चुके थे।

रूपणी निवासी अशोक ठाकुर, नवनीत सिंह, बबू्, बंटू, रिंकू आदि ने बताया कि रोजमर्रा की तरह बुधवार की रात ग्रामीण अपने समयानुसार खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। मध्यरात्रि बारिश का क्रम आरंभ हो गया। रात करीब 1:00 बजे अचानक भारी बारिश के बीच जोरदार गर्जना के बाद रूपणी नाले में जलस्तर एकाएक बढ़ने लगा। कुछ ही देर में नाले ने भयंकर रूप धारण कर लिया। नाले में मलबा, पत्थर और पानी तेज प्रवाह में बहने लगे। नाले के शोर की वजह से ग्रामीणों की नींद टूट गई। ग्रामीण अपने घरों से बाहर आकर अंधेरे में नाले की ओर देखने लगे। नाले में आए भयंकर मलबे और पत्थरों ने देखते ही देखते सड़क किनारे पार्क वाहनों को अपनी जद में ले लिया। हालांकि, बादल फटने से क्षेत्र में जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन, भयंकर मंजर के इन पलों को याद कर ग्रामीणों को डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed