फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People danced to the offerings of Mata in Gaduna temple.

Chamba News: गडूना मंदिर में माता की भेंटों पर खूब झूमे लोग

Sun, 14 Jul 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
People danced to the offerings of Mata in Gaduna temple.
चंबा। गडूना काली माता मंदिर में वार्षिक जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार रात को रजेरा पंचायत में स्थापित इस मंदिर में रात भर महामाई का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

भारी संख्या में स्थानीय लोग जगराते में मौजूद रहे। शिव शक्ति जगराता पार्टी चंबा के कलाकारों ने माता की भेंटें गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणेश वंदना और सुदामा कृष्ण की झांकी जागरण का मुख्य आकर्षण रही। जागरण से पहले मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान बजर सिंह ने बताया कि हरेक वर्ष गडूना काली माता मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस जागरण के सफल आयोजन में कमेटी के अन्य सदस्यों में वीरेंद्र सिंह, इसरो राम, नरेश कुमार, रत्न चंद, नरेश, पंकज और विक्रम सिंह सहित अन्य का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed