{"_id":"60abacb38ebc3e34f8741014","slug":"people-avioded-corona-rules-in-chamba-chamba-news-sml3713076112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के बीच शहर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के बीच शहर में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में कोरोना संक्रमण के बीच दुकानों को खोलने के लिए दी गई छूट के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफी संख्या में लोग सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंच गए। कई लोग निजी वाहन लेकर बाजार पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने फटकार लगाई। इससे बाजार में अव्यवस्था का आलम बन गया।
इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ी। खासकर वैकल्पिक सब्जी मंडी और शहर के विभिन्न सार्वजनिक जगह पर लोग दो गज की दूरी के नियम की अवहेलना करते हुए दिखे। शहर में लोगों की भीड़ को शारीरिक दूरी की सीख देने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में पैदल आवाजाही के लिए वन-वे पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। हालांकि, जिले में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। लेकिन, सप्ताह के पहले दिन शहर में यही समस्या देखने को मिल रही है।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना संक्रमण बढ़ाने जैसा है। प्रशासन की ओर से तीन घंटे की कर्फ्यू ढील के दौरान भीड़ पर निगरानी और जागरूकता का पाठ पढ़ाने के लिए सर्विलांस टीमें भी तैनाती की गई हैं लेकिन लोग इनकी ओर से किए जा रहे आह्वानों का अनुसरण करने के बजाय नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
वनवे पर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने वापस भेजा। इसके साथ ही वाहन चालकों को चेताया कि दोबारा वन-वे पर वाहन चलाए तो चालान काटा जाएगा।