फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are affected by viral infection in Pangi, one hundred patients are coming to the hospital every day.

Chamba News: पांगी में वायरल की चपेट में लोग, रोजाना अस्पताल आ रहे एक सौ मरीज

Sat, 11 Nov 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
People are affected by viral infection in Pangi, one hundred patients are coming to the hospital every day.
सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचाराधीन मरीज: संवाद
पांगी। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सर्दियों की दस्तक के बाद वायरल से पीड़ित मरीज बढ़ने लगे हैं। उपचार के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल, पांगी का मौसम बदल गया है। ऐसे में लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर मरीज चिकित्सीय सलाह ले रहे हैं। रोजाना करीब 100 लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को जरूरी परामर्श दे रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी में सर्दियों में प्रचंड ठंड पड़ती है। अक्तूबर से सुबह और शाम ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में नवंबर में भी अब ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीज सर्दी और जुकाम की चपेट में आने लगे हैं। लोगों में राकेश कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार और शक्ति प्रसाद का कहना है कि पांगी में अब मौसम बदल गया है। कहा कि सुबह और शाम प्रचंड ठंड पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना अस्सी से एक सौ लोग परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

--
ऐसे करें बचाव

-सुबह-शाम पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें
-गुनगुने गर्म पानी का सेवन करें
- फ्रिज में रखे पानी या सामान का सेवन बिल्कुल न करें
- बाहर का कुछ न खाएं-पीएं
- धूल इत्यादि से अपना बचाव करें

--खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ सुभाष ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में अब सीजनल बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों को जरूरी उपचार दे रहे हैं। लोगों को गर्म पकड़े पहनने और भरपूर डाइट लेने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed