फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People angry at NH authority for slow progress of bridge work

Chamba News: पुल का काम धीमा चलने पर एनएच प्राधिकरण पर भड़के लोग

Wed, 21 Feb 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
People angry at NH authority for slow progress of bridge work
चंबा में बालू के पास निर्माणाधीन पुल के पास बनाए गए वै​कल्पिक मार्ग पर  पड़ी दरार।संवाद
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बालू में पुराने पुल से आगे पुली का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चलने से लोग मुखर हो उठे हैं।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों का आरोप है कि एनएच प्रबंधन की ओर से बेहद धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। इस वजह से हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल के कार्य के चलते साथ ही में बनाए गए अस्थायी रास्ते में भी दरारें पड़ गई हैं। वाहनों की आवाजाही और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे प्रबंधन ने अस्थायी रास्ते पर वन-वे कर दिया है, जबकि चालकों को खड्ड के बीच से वाहन गुजारने के निर्देश जारी किए हैं। अब प्रबंधन रात के समय अस्थायी रास्ते का विस्तार कर वाहनों के लिए खोलने की बात कह रहा है।
सुरेश कुमार, अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि बालू पुल के पास पुली का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई बार प्रबंधन से युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कहा गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब काम में तेजी नहीं लाई गई तो वे एनएच प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को हाईवे प्रबंधन की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बनाए गए अस्थायी रास्ते में दरारें आ गई हैं। इससे वाहन चालकों को खड्ड से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रबंधन अब रात के समय मौसम के साफ रहने पर अस्थायी रास्ते का विस्तार करने की बात कह रहा है। बुधवार शाम को प्रबंधन ने इसका कार्य शुरू किया। हाईवे प्रबंधन के कनिष्ठ अभियंता नितिन ने बताया कि बारिश के चलते कार्य की गति में कमी आई है। लोगों की मांग को देखते हुए ठेकेदार को जल्द कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे। मंगलवार देररात को अस्थायी रास्ते में दरारें आने के कारण से बुधवार सुबह वाहनों की आवाजाही खड्ड से होकर करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed