{"_id":"6844107186c49d361a089f56","slug":"pensioners-demanded-lump-sum-payment-of-outstanding-financial-benefits-chamba-news-c-88-1-cmb1002-152366-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनरों ने एकमुश्त मांगा बकाया वित्तीय लाभों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनरों ने एकमुश्त मांगा बकाया वित्तीय लाभों का भुगतान
Sun, 08 Jun 2025 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर
-- -- --
चंबा के लक्ष्मण क्लब में आयोजित हुई पेंशनरों की मासिक बैठक
2016 से लंबित पेंशन संशोधन लाभ पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लक्ष्मण क्लब चंबा में पेंशनर संघ की मासिक बैठक प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार उदासीन नीति पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जनवरी 2016 से लंबित पेंशन संशोधन के वित्तीय लाभों को सरकार दबाकर बैठी है और इसे टुकड़ों में बांटने की योजना बनाई जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।
पेंशनरों ने वित्तीय लाभों के एकमुश्त भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में सरकार से शीघ्र अधिसूचना जारी करने का आह्वान किया। 26 जनवरी 2025 को भी ऐसी ही स्थिति रही, जब बजट के अंतिम दिन केवल विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ा दिए गए, जबकि पेंशनर्स को महंगाई भत्ते की घोषणा केवल शब्दों तक ही सीमित रही।
पेंशनर ने सरकार की ओर मई 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा को भी झूठ बताया, क्योंकि जून माह शुरू होने के बाद भी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। पेंशन की राशि का बड़ा हिस्सा वृद्धावस्था में दवाइयों और इलाज पर खर्च हो रहा है। कई वर्षों से चिकित्सा बिलों का भुगतान भी विभागों की ओर से नहीं किया जा रहा है। बजट के अभाव का हवाला देकर विभाग अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, जिससे पेंशनरों की स्थिति दयनीय हो गई है। पेंशनरों ने मांग की है कि विभागों को तत्काल पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जाए, ताकि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का समय पर निपटारा हो सके। अन्यथा, यह स्थिति पेंशनरों की मृत्यु के बाद ही सहायता देने जैसी शर्मनाक स्थिति बन जाएगी। बैठक में चंद्र प्रकाश गुरमीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।