फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners call for early announcement of another Dearness Allowance installment.

महंगाई भत्ते की एक और किस्त की शीघ्र हो घोषणा : पेंशनर

Wed, 08 Jul 2026 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Pensioners call for early announcement of another Dearness Allowance installment.
चंबा लक्ष्मण क्लब में बैठक के दौरान हिंम आंचल वेलफेयर संघ के पदा​​धिकारी और सदस्य।संवाद
हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल सरकार को पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की एक और किस्त की शीघ्र घोषणा करनी चाहिए। वर्तमान में यह बकाया बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। यह मांग हिम आंचल पेंशनर संघ की लक्ष्मण क्लब में हुई मासिक बैठक में उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इसमें विभिन्न समस्याओं और मांगों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महासचिव शिवकरण, पवन कुमार बेदी, शैलेश राणा, घनश्याम, प्रेम लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य की संयुक्त संघर्ष पेंशनर मोर्चा के गठन और उसके दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान हिमाचल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ समय-समय पर किए गए विभिन्न आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और बैठकों के दबाव का ही यह परिणाम है कि सरकार को पेंशनरों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए विवश होना पड़ा है। बैठक में खुशी व्यक्त की गई कि चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों और 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशन भोगियों को उनके संशोधित पेंशन की बकाया राशि का भुगतान 1 जुलाई 2026 को उनकी नियमित पेंशन के साथ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी सरकार की ओर से लगभग 131 करोड़ रुपये की राशि संबंधित विभागों को जारी कर दी गई है। इससे लंबे समय से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान पेंशनरों को मिलना शुरू हो गया है। इसके लिए संघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed