फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners asked for arrears and dearness allowance

Chamba News: पेंशनरों ने मांगा एरियर और महंगाई भत्ता

Mon, 03 Apr 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Pensioners asked for arrears and dearness allowance
चंबा। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से एक जनवरी 2016 के एरियर का आधा हिस्सा और महंगाई भत्ता एक जनवरी से एक जुलाई 2022 की दो किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के खंड इकाई और जिला प्रधान पीसी ओबराय ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट वर्ष पहली अप्रैल से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

बजट के अनुसार राज्य में नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ राज्य के पेंशनरों की उचित मांगों का भी समाधान करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। निर्णय किया गया कि फिक्स मेडिकल भत्ते को 400 प्रति से बढ़ाकर 2,000 प्रति माह किया जाए क्योंकि वर्तमान मेडिकल फिक्स भत्ता जून 2017 से दिया गया है। कहा कि आज छह वर्षों में दवाइयों की कीमतों में कई गुना इजाफा हो चुका है। बैठक में करतार सिंह बड़ोतरा, खुशहाल बख्शी, विरेंद्र कुमार, मेला राम, तनवीज सिंह पठानिया, एसके गुप्ता, प्रेम सिंह, एमएल कश्मीरी, टीआर महाजन, लक्ष्मी चंद, जर्म सिंह, भारत भूषण, निहालू राम, प्यार सिंह, भीमसेन, रुमाल सिंह, दिनेश कुमार, चमन सिंह, एलआर ठाकुर, पीएल ठाकुर, शक्ति प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed