फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pension

पेंशनरों को नहीं मिल रही निश्चित समय पर पेंशन, बढी परेशानियां

Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
pension
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की बैठक शहर स्थित पुराने बस अड्डा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्याण मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने की। इसमें समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने संघ की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने बताया कि तीन वर्षों से कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट लंबित हैं। कर्मचारियों के डीए का 27 प्रतिशत और मेडिकल बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है। पेंशन भी कभी निश्चित समय पर नहीं मिलती। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि अपनी ही जीवन भर की जमा की गई पूंजी सरकार से भीख की तरह मांगनी पड़ रही है। घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रबंधन को भी इसके बारे में अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed