फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pending medical bills should be paid soon: Madan Lal

लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र हो भुगतान : मदन लाल

Fri, 07 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pending medical bills should be paid soon: Madan Lal
चंबा परि​धि गृह में बैठक के दौरान मौजूद हिम आंचल पेशनर संघ के पदा​धिकारी।संवाद
बनीखेत (चंबा)। हिमआंचल पेंशनर संघ इकाई बनीखेत की बैठक अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने चार प्रतिशत डीए, एरियर की अधिसूचना और एवं बकाया डीए भुगतान के आदेश लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र हो। बनीखेत और डलहौजी में आधे घंटे ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। भीषण गर्मी में पेयजल की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बाबत पूर्व में भी कई बार सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक समस्या बरकरार है। इकाई के पदाधिकारियों ने विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर उक्त ज्वलंत समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है। बताया कि जीपीओ चौक डलहौजी से बलेरा रोड तक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से यहां से होकर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएसपी से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बैठक में राज कुमार शर्मा, नरेश दत्त सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
10 जून को होंगे एसएमसी मंगला के चुनाव
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव दस जून को सुबह 11:00 बजे होंगे। प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने यह जानकारी दी। कहा कि एसएमसी अध्यक्ष, सदस्य सहित अभिभावक इस चुनाव में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed