{"_id":"664e24c89b6187c3ff0c1c7e","slug":"pedestrian-caught-with-country-liquor-near-mugla-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125422-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुगला के पास देसी शराब के साथ पकड़ा राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुगला के पास देसी शराब के साथ पकड़ा राहगीर
Wed, 22 May 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर मुगला के पास पुलिस ने राहगीर से 10 लीटर देसी शराब पकड़ी है।
बुधवार सुबह के समय जब चंबा थाना की टीम मुगला के पास गश्त कर रही थी तो उसी दौरान बजर सिंह निवासी कंडा सामने से दस लीटर की कैनी बैग में छिपाकर ला रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस की टीम पर पड़ी तो वह वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके उपर शक हो गया। इसी शक के आधार पर पुलिस ने जब उसे पकड़ा और उसकी कैनी में भरे पदार्थ की जांच की तो वह देसी शराब निकली। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया, क्याेंकि व्यक्ति के पास देसी शराब बेचने को लेकर किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था। देसी शराब का निर्माण करना भी पूरी तरह से गैर कानूनी है। ऐसे में पुलिस ने राहगीर के खिलाफ मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
--