{"_id":"64f0d59eadd66b8ce8001fb8","slug":"pcb-got-the-mixer-plant-closed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-6361-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीसीबी ने मिक्सचर प्लांट को करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीसीबी ने मिक्सचर प्लांट को करवाया बंद
विज्ञापन
चंबा। पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले हाॅट मिक्सचर प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने बंद करवा दिया है। साथ ही संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। हॉट मिक्सचर प्लांट में तारकोल निर्माण के दौरान जो धुआं निकल रहा था उसका सैंपल लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला में भेजा था। प्रयोगशाला में जब धुएं में शामिल कणों की जांच की गई तो इसमें पाया गया कि इस धुएं की वजह से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। जिन मानकों के तहत हवा में धुआं छोड़ना चाहिए, उन मानकों के तहत धुएं को नहीं छोड़ा जा रहा था। इसके चलते प्रयोगशाला में भेजा गया सैंपल फेल हो गया। जैसे ही सैंपल की रिपोर्ट चंबा बोर्ड के पास पहुंची तो बोर्ड की टीम ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया। साथ में तुरंत प्लांट को बंद करने के आदेश दिए। इसमें कंपनी को यह आदेश दिए गए हैं कि जब तक प्लांट में पानी से धुएं के प्रदूषित कण हटाने वाली मशीन ठीक से कार्य नहीं करती है तब तक प्लांट को सुचारु नहीं किया जाए।
हॉट मिक्चसर प्लांट में पानी की टंकी को मशीन के साथ लगाया जाता है। जैसे ही तारकोल बनने का कार्य शुरू होता है तो वहां से निकलने वाले धुएं को पानी छानकर हवा में छोड़ता है। इससे पर्यावरण को प्रदूषित करने वाला धुआं वातावरण में नहीं पहुंच पाता। इसके लिए पानी को टंकी में नियमित रूप से साफ करना पड़ता है लेकिन उदयपुर में चल रहे प्लांट में न तो पानी को नियमित रूप से बदला जा रहा था और न ही प्रदूषित कण साफ करने वाली मशीन सही से कार्य कर रही थी। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।
बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि हॉट मिक्चसर प्लांट से निकलने वाले धुएं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसमें सैंपल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक पाया गया है। इसको लेकर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। साथ में कंपनी को मिक्चसर प्लांट में जरूरी सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।