{"_id":"6388de57d56e3c585d51ee9b","slug":"patients-wandering-for-treatment-at-night-chamba-news-sml4295609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रात को इलाज के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रात को इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एक दर्जन पंचायतों को स्वास्थ्य सेवा मुहैैया करवाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। आलम यह है कि रात के समय सीएचसी में मरीजों का इलाज करने के लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं होता। इसके चलते मरीजों को साहो से चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को हो रही है जो घंटों की दूरी तय करके मरीज को लेकर रात को जब सीएचसी साहो पहुंचते हैं। उन्हें निराश होकर चंबा जाना पड़ता है। ऐसे में इन मरीजों के लिए चंबा पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। समय पर न तो उन्हें एंबुलेंस मिलती है और न टैक्सी। लोग मांग कर रहे हैं सीएचसी साहो में रात को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु करवाई जाएं। रात को कम से कम एक चिकित्सक सीएचसी में तैनात होना चाहिए।
ग्रामीणों प्रकाश चंद, हंसराज, देवी प्रसाद, मनोज कुमार, सुधीर सिंह और योगराज ने बताया कि सीएचसी साहो क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों का केंद्रबिंदु है जहां पर लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। दिन के समय यहां मरीजों को अपना उपचार करवाने में इतनी परेशानी नहीं होती लेकिन शाम होने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाती हैं। इसका मुख्य कारण यहां चिकित्सकों की कमी है। कुछ माह पहले सरकार ने यहां से चिकित्सक का दूसरी तरह तबादला कर दिया। उसके स्थान पर अन्य चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि सीएचसी साहो में चिकित्सक की तैनाती करने को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।