फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients suffering from cold and viral increased in dry cold.

Chamba News: शुष्क ठंड में बढ़े सर्दी-जुकाम, वायरल से पीड़ित मरीज

Mon, 08 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold and viral increased in dry cold.
चंबा। शुष्क ठंड के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना सर्दी-जुकाम और वायरल से पीड़ित 1000 से 1200 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवाइयां लेने के लिए लोग कतारों में खड़े रहे। बीच-बीच में कतार से बाहर निकलकर महिलाएं और पुरुष थकान मिटाने को लेकर कुछ देर के लिए सीमेंट के बेंच पर बैठ रहे थे। इसके बाद पुन: कतार में लग गए। मेडिकल कॉलेज चंबा में बीते एक सप्ताह में वायरल से पीड़ित 58 पुरुष और 40 महिलाएं उपचार के लिए दाखिल हुए हैं। सैकड़ों लोग रोजाना चिकित्सीय परामर्श के बाद दवाइयां लेकर घर लौट रहे हैं। वहीं, चिकित्सीय स्टाफ भी मरीजों को इस सर्द मौसम में गर्म पानी पीने, दो दिन तक बुखार रहने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श के बाद उपचार शुरू करवाने और ठंड में सुबह और रात के समय सैर न करने की सलाह लोगों को दे रहे हैं।
--
एक सप्ताह में 107 महिला-पुरुष हुए भर्ती
बीते एक सप्ताह में वायरल से पीड़ित 58 पुरुष और 49 महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई हैं। एक जनवरी को 11 पुरुष और 8 महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई हैं। दो को 4 पुरुष और 6 महिलाएं, तीन जनवरी को 6 पुरुष और 9 महिलाएं, चार को 11 पुरुष और 9 महिलाएं, पांच को 12 पुरुष और 7 महिलाएं, छह को 14 पुरुष और 6 महिलाएं और सात जनवरी को 4 महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई हैं।
विज्ञापन

--
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुष्क ठंड और बारिश न होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम के समय सैर करने से बचें, ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed