फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients standing in the scorching sun waiting to get tested

Chamba News: कड़कती धूप में खड़े होकर टेस्ट करवाने का इंतजार कर रहे मरीज

Wed, 24 Jul 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Patients standing in the scorching sun waiting to get tested
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित क्रस्ना लैब में मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए कड़कती धूप में खड़े होना पड़ रहा है। धूप की गर्मी से बचने के लिए मरीज हाथ में पकड़ी पर्ची से खुद को हवा लगाते नजर आते हैं।
विज्ञापन

कई बार ज्यादा देर तक लाइन में खड़े रहने से मरीज को चक्कर भी आ जाता है। बारिश होने पर मरीजों की समस्या ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि बारिश के दौरान भी उन्हें भीग कर अपना टेस्ट करवाने के लिए लाईनों में खड़े होना पड़ता है या तो हाथ में छाता लेकर वहां खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

तीमारदारों में जय सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, संजय शर्मा, अशोक कुमार, सुनील, चंद राम और योगराज ने बताया कि क्रस्ना लैब को सरकार मरीजों के टेस्ट करने के बदले में फीस चुका रही है। ऐसे में लैब संचालक कंपनी को मरीजों की सुविधा के लिए वहां उचित व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि मरीजों को तपती गर्मी में परेशान न होना पड़े। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed