फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   patient got no treatment due doctor strike

डॉक्टर हड़ताल पर, दर्द से कराहते रहे मरीज

Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
patient got no treatment due doctor strike
मेडिकल कॉलेज चंबा में गायनी ओपीडी के बाहर बैठ डॉक्टर का इंतजार करती महिला मरीज। - फोटो : Chamba
चंबा। डॉक्टरों की हड़ताल का खामियाजा तीसरे दिन भी मरीजों को भुगतना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में सुबह से इलाज करवाने के लिए पहुंचे मरीजों को हाथों में पर्ची लेकर इधर-उधर भटकना पड़ा। कड़ाके की धूप में कई मरीज डॉक्टरों को ढूंढते रहे तो कई थकहार कर फर्श पर ही लेट गए। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हुई। ओपीडी के बाहर लगातार ढाई घंटे खड़े रहने से उनका मर्ज और बढ़ गया। बुधवार को डॉक्टरों हड़ताल से बने हालातों पर पेश है संवाददाता प्रवीण कुमार की लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

दिन बुधवार। स्थान चंबा मेडिकल कॉलेज। समय सुबह नौ बजे। चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल का तीसरा दिन। सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक डॉक्टर ओपीडी से नदारद हैं। जबकि, सुबह नौ बजे मरीज इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचना शुरू हैं। दूरदराज क्षेत्रों के लोग बसों और अन्य वाहनों के जरिये अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह नौ बजे पर्ची बनवाने के बाद मरीज जब ओपीडी का रुख करते हैं तो वहां डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिलती है। वहां तैनात स्टाफ मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में बताता है। हड़ताल की जानकारी मिलने पर मरीज हताश होकर जमीन पर ही इंतजार में बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे स्त्री रोग ओपीडी में दर्जनों महिलाएं अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचती हैं लेकिन, डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें वहां डॉक्टर नहीं मिलता है। गर्भवती महिलाएं फर्श और ओपीडी के बाहर बने सीमेंट के बेंचों में बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार करती हैं। यही हाल मेडिसन की ओपीडी के बाहर देखने को मिलते हैं। डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए मरीज दूरदराज के क्षेत्रों से मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन, हड़ताल के चलते उन्हें साढ़े ग्यारह बजे तक ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की परेशानी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। बुधवार को कड़कती धूप में मरीजों मर्ज और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर और अंदर मरीज गर्मी से बेहाल हैं। साढ़े ग्यारह बजे जब ओपीडी में डॉक्टर पहुंचते हैं तो जांच करवाने के लिए मरीजों की भीड़ जमा हो जाती है।

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल पंजाब में उनके एनपीए में की जा रही कटौती को लेकर की जा रही है। इसके साथ ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से एक डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसको लेकर भी एसोसिएशन सरकार से मांग कर रही है कि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed