फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pathankot-Bharmour highway remained closed for one and a half hours due to landslide

Chamba News: भूस्खलन के चलते डेढ़ घंटे तक बंद रहा पठानकोट-भरमौर हाईवे

Sun, 21 Jul 2024 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Pathankot-Bharmour highway remained closed for one and a half hours due to landslide
चंबा के भरमौर-पठानकोट मार्ग पर केरू के पास एनएच बहाल होने के बाद गुजरते वाहन।स्त्रोत जागरूक पाठ
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे केरू के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण डेढ़ घंटा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग सुबह सात बजे बंद हो गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। प्राधिकरण की ओर से पहले एक मशीन भेजी गई। यह अचानक खराब हो गई। इसके बाद दूसरी मशीन मंगवाई गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मार्ग बहाल हो पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरसात के मौसम में अकसर केरू पहाड़ के समीप भूस्खलन होता रहता है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ जाती है। हाईवे बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पठानकोट भरमौर जिला का प्रमुख मार्ग है। सुबह के समय दूध और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति इसी मार्ग से रहती है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को परेशानियां पेश आईं। उन्हें मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। वाहन चालकों में रमेश कुमार, सुरेश कुमार, अंकित कुमार, सुरेश कुमार, रमन कुमार, प्रकाश चंद और धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर अकसर भूस्खलन होता रहता है। उन्होंने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि सुबह हाईवे बंद होने की सूचना मिली थी। कहा कि मशीनरी के जरिए मार्ग बहाल कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed