{"_id":"6ad3abf2754cff82c905501d","slug":"path-to-pangi-opens-up-through-two-feet-of-snow-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200195-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो फीट बर्फ के पार खुली पांगी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो फीट बर्फ के पार खुली पांगी की राह
Sat, 17 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग परगिरी बर्फ को हटाने में जुटी मशीनरी।जागरूक पाठक
पीडब्ल्यूडी ने बैरागढ़-किलाड़ सड़क पर जेसीबी लगाकर हटाई बर्फ, घाटी के लोगों को मिली राहत
साच पास में बर्फबारी से कट गया था संपर्क, जम्मू, कुल्लू-मनाली से करनी पड़ रही थी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। साच पास में दो फीट बर्फ जमने से पांगी घाटी का चंबा से संपर्क कट गया। बुधवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।
ऐसे में घाटी के लोगों के सामने जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने की मजबूरी खड़ी हो गई। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर सड़क से बर्फ हटाई और मार्ग को दोबारा वाहनों के लिए बहाल कर दिया।
साच पास में भारी बर्फबारी के चलते सड़क पर करीब दो फीट बर्फ जमा हो गई थी। इससे पांगी घाटी का चंबा से सीधा संपर्क टूट गया। मार्ग बंद होने पर लोगों को जम्मू या कुल्लू-मनाली होकर आवाजाही करनी पड़ती, जिससे सफर लंबा होने के साथ खर्च भी बढ़ जाता।
विज्ञापन
मार्ग बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग पांगी ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई। विभागीय टीम ने सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। मार्ग खुलने से घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय निवासी हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, अमित सिंह, राजीव कुमार, योगराज और संजीव कुमार ने मार्ग बहाल होने पर राहत जताई। उन्होंने कहा कि साच पास में बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बैरागढ़-किलाड़ मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
--