फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Path cleared for the stalled scholarships of 16,885 students in Chamba.

Chamba News: चंबा के 16,885 विद्यार्थियों की रुकी छात्रवृत्ति का रास्ता साफ

Mon, 12 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for the stalled scholarships of 16,885 students in Chamba.
शिक्षा निदेशालय ने 99.36 लाख रुपये किए जारी, 12 शिक्षा खंडों को जल्द बजट भेजने के निर्देश
विज्ञापन

पहली से पांचवीं तक 500 और छठी से आठवीं तक मिलेंगे 700 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 16,885 विद्यार्थियों को लंबे इंतजार के बाद आईआरडीपी छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए 99 लाख 36 हजार 100 रुपये का बजट जारी किया है। इससे जिले के 12 शिक्षा खंडों के पात्र विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
जारी बजट के अनुसार, कक्षा पहली से पांचवीं तक के 9,410 विद्यार्थियों के लिए 47 लाख पांच हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, कक्षा छठी से आठवीं तक के 7,475 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 52 लाख 31 हजार 100 रुपये जारी हुए हैं। योजना के तहत पहली से पांचवीं तक प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये और छठी से आठवीं तक 700 रुपये छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

यह राशि बनीखेत, चंबा, चुवाड़ी, गैहरा, कल्हेल, कियानी, मैहला-1, मैहला-2, सलूणी, सिहुंता, सुंडला और तीसा शिक्षा खंडों के लिए जारी की गई है। शिक्षा निदेशालय ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश दिए हैं कि बजट जल्द संबंधित शिक्षा खंडों तक पहुंचाया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को लंबित राशि मिल सके। छात्रवृत्ति मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई से जुड़े खर्चों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने छात्रवृत्ति के लिए बजट जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निदेशालय से राशि प्राप्त हुई है और इसे विद्यार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed