{"_id":"674fed0aaff870c6f3097181","slug":"passengers-crammed-inside-rides-even-on-rooftop-taxi-drivers-dont-care-about-their-lives-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138597-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भीतर ठूंसकर भरे यात्री, छत पर भी सवारी, टैक्सी चालकों को जान नहीं प्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भीतर ठूंसकर भरे यात्री, छत पर भी सवारी, टैक्सी चालकों को जान नहीं प्यारी
Wed, 04 Dec 2024 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
चुराह के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर जान जोखिम में डाल निजी टैक्सी की छत और पीछे लगे टायर पर लटकीं सव
चुराह। जिले के चुराह इलाके में टैक्सी चालक यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी कर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चल रही टैक्सी में, जो पहले ही क्षमता से अधिक सवारियों से भरी होती है, उसके बाद भी टैक्सी की छत पर सवारियां बैठाई जाती हैं। यह गैरकानूनी और खतरनाक प्रथा एक बार फिर सामने आई, जब मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक टैक्सी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि टैक्सी की छत पर भी यात्रियों को बैठाया गया था।
आंकड़े बताते हैं कि चुराह में इस प्रकार की ओवरलोडिंग के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग इस समस्या पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों और यात्री सुरक्षा संगठनों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि टैक्सी चालकों की ओर से ओवरलोडिंग सिर्फ उनके पैसे कमाने का तरीका बन चुका है, लेकिन यह सवारी की जान के लिए खतरा बन गया है। चुराह क्षेत्र में परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण टैक्सी चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी टैक्सी चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक, चंबा
जल्द हो कार्रवाई
स्थानीय लोगों और यात्रियों की मांग है कि प्रशासन को इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।