{"_id":"693c50032b23b584420a1633","slug":"parking-lot-in-ruins-due-to-neglect-auction-not-held-for-12-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-169025-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अनदेखी से खंडहर बनी पार्किंग, 12 साल से नहीं हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अनदेखी से खंडहर बनी पार्किंग, 12 साल से नहीं हुई नीलामी
Fri, 12 Dec 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के जनसाली वार्ड में स्थित बहुमूल्य पार्किंग स्थल प्रशासन की लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा के चलते आज खंडहर में बदल चुका है। यह वही पार्किंग है, जो कभी नगर परिषद की आय का मजबूत स्रोत बन सकती थी, लेकिन पिछले 12 वर्षों से न तो इसकी नीलामी हुई और न ही रखरखाव।
नगर परिषद ने पार्किंग को असुरक्षित घोषित करते हुए यहां वाहन पार्क न करने के निर्देश जारी तो कर दिए हैं, लेकिन मौके पर हालात अलग ही कहानी बयां करते हैं। पार्किंग की दीवारें और ढांचा जर्जर अवस्था में है। गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग फ्री पार्किंग के लालच में यहां वाहन पार्क कर रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पार्किंग असुरक्षित है तो नगर परिषद को यहां स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए थे। कागजी आदेशों से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक मौके पर उचित प्रबंधन न किया जाए। वहीं, पार्किंग न होने के बाद लोग आसपास की सड़कों पर वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है, राहगीरों को परेशानी होती है और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
बैठक में रखा था प्रस्ताव
वार्ड पार्षद सीमा कश्यप का कहना है कि उन्होंने कई बार परिषद की बैठक में पार्किंग की नीलामी और मरम्मत का प्रस्ताव रखा, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। पार्षद के अनुसार यदि समय रहते इसकी मरम्मत कर नीलामी की जाती, तो यह आज परिषद की आय का बड़ा साधन होता।
विज्ञापन
पार्किंग की हालत खस्ताहाल है, जल्द ही इसकी तकनीकी जांच कर मरम्मत करवाई जाएगी। मरम्मत के बाद इसे फिर से नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जल्द समाधान निकालकर इस समस्या से लोगों को राहत दी जाएगी। नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद चंबा