फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   parents leave their child

नवजात को अस्पताल में छोड़ गायब हो गए मां-बाप

Wed, 20 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Wed, 20 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
parents leave their child
कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय अस्पताल के शिशु वार्ड में एक दंपति अपनी उपचाराधीन नवजात बच्ची को राम भरोसे छोड़ लापता हो गया। जिसके बाद दो दिनों तक बच्ची की देखभाल वार्ड में तैनात नर्सों ने की। दो दिन के उपरांत बच्ची के घरवालों की वापसी न होने पर इसकी सूचना नर्सों ने अस्पताल प्रबंधन को दी।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को अवगत करवा दिया। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को चंबा अस्पताल में सिल्लाघ्राट की महिला ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के बाद 18 अप्रैल को एक बच्ची व उसकी माता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि दूसरी बच्ची की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन 18 अप्रैल के बाद उपचाराधीन दूसरी बच्ची के पास उसका कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुंचा। जिसके कारण बच्ची की देखभाल व दूध पिलाने वाला कोई भी वहां पर मौजूद नहीं था। नवजात बच्ची के लिए दूध का इंतजाम वार्ड में तैनात नर्सों ने किया। बुधवार को नवजात बच्ची के घरवालों के बारे में नर्सों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जब पुलिस पड़ताल करने पहुंची तो बच्ची का पिता भी अस्पताल पहुंच गया। जिसने अपनी गलती के लिए पुलिस व अस्पताल प्रबंधन से माफी मांगी। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि शिशु वार्ड में एक दंपति अपनी चार दिन की बच्ची को छोड़कर चला गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले दंपति अपनी बच्ची को लेने वापस लौट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed