फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paramount Kihar registered a victory by defeating Diur.

Chamba News: पैरामाउंट किहार ने डियूर को हराकर जीत की दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 06:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Paramount Kihar registered a victory by defeating Diur.
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 32 स्कूलों के 398 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी के मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पैरामाउंट किहार ने डियूर को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद भलेई ने झोड़ा को पराजित किया। किहार की टीम ने डांड को मात दी, जबकि तेलका ने हिमपुष्प को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में पैरामाउंट ने डियूर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलका और सलूणी की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें तेलका ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो प्रतियोगिता में तेलका और मलाल स्कूल की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल में पैरामाउंट किहार और भलेई के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद भांदल और लिग्गा की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें भांदल ने जीत हासिल की। वहीं, मलाल ने सिंगाधार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed