{"_id":"6aaacdc69858c7b9c50f55f8","slug":"paramount-dominates-under-19-tournament-in-telka-chamba-news-c-88-1-ssml1007-196947-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका में अंडर-19 प्रतियोगिता में पैरामाउंट का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका में अंडर-19 प्रतियोगिता में पैरामाउंट का दबदबा
Wed, 16 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन में जीते खिताब, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी रहीं मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और कुश्ती में दमखम दिखाया। पैरामाउंट स्कूल ने कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन में खिताब जीतकर तीन स्पर्धाओं में बाजी मारी। खो-खो में तेलका ने मलाल को हराया, जबकि कुश्ती में भांदल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने तेलका के खेल मैदान को विकसित करने में स्वर्गीय रोकानंद मास्टर के योगदान को याद किया।
विद्यालय स्टाफ ने आशा कुमारी को शॉल-टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा, शिक्षक, जोनल अधिकारी, निर्णायक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।