{"_id":"672653cb964d23e5dd0531d7","slug":"panihar-built-with-chaminu-bridge-buried-in-a-pile-of-soil-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136332-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिट्टी के ढेर में दबा चमीणू पुल के साथ बना पनिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिट्टी के ढेर में दबा चमीणू पुल के साथ बना पनिहार
Sat, 02 Nov 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा विकास खंड के बरौर पंचायत के चमीणू ब्रिज के साथ मिट्टी में जमींदोज किया पनिहार। जागरूक पाठक
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत बरौर पंचायत में स्थित चमीणू पुल के साथ दो लाख रुपये से बनाया गया पनिहार मिट्टी के ढेर में दब गया है। पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आलाधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी।
मामला सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि जल्द उक्त प्राकृतिक जलस्रोत (पनिहार) का निरीक्षण कर इसका नए सिरे से निर्माण करवाने की बात कह रहे हैं। साथ ही विभाग और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठा रहे हैं।
मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं से प्राकृतिक जलस्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया जाता है। वर्ष 2014 में तत्कालीन पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मांग पर करीब दो लाख रुपये से पनिहार का जीर्णोद्धार करवाया गया था। इसके अलावा राहगीरों के बैठने के लिए जगह भी तैयार करवाई गई थी। लोग यहां से पीने के लिए पानी भरते थे। वर्तमान में इसका वजूद ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, कार्यवाहक विकास खंड अधिकारी महेश चंद ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। पंचायत प्रधान और सचिव से मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, बरौर पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि सोमवार को पनिहार का दौरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
--